फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ganga's water level rising due to rain on the mountains

पहाड़ों पर हुई बारिश से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Wed, 29 Jun 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rising due to rain on the mountains
लक्सर क्षेत्र में बालावाली गंगा नदी में बढ़ा जलस्तर। - फोटो : ROORKEE
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से खादर क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। बालावाली में गंगा का जलस्तर फिलहाल चेतावनी बिंदु पर है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। वहीं, खादर क्षेत्र के किसानों को भी गंगा किनारे खेतों में नहीं जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे धीरे-धीरे गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा था। वहीं अब बालावाली में जलस्तर चेतावनी बिंदु पर पहुंच गया है। इस कारण गंगदासपुर, महाराजपुर, कलसिया, गिद्दा वाली, माडावेल्ला, चंदपुरी, तोफिक, दाबकी खुर्द गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

एक दिन पहले तक भी गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 210.30 मीटर पर चल रहा था। वहीं दूसरे दिन भी जलस्तर चेतावनी बिंदु पर होने के कारण प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। वहीं गंगा खादर क्षेत्र के गांवों पर लेखपालों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाई गईं चार बाढ़ चौकियां
गंगा में आने वाली बाढ़ की निगरानी के लिए क्षेत्र में चार बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। ये चौकियां भिक्कमपुर जीतपुर, बालावाली, माडाबेला, गोवर्धनपुर में बनाई गई हैं। इन सभी चौकियों पर स्टाफ को नियुक्त कर उनकी तैनाती कर दी गई है। साथ ही उन्हें बाढ़ में इस्तेमाल होने वाले संसाधन भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ से संबंधित पल-पल की जानकारी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को अपडेट करनी है। इसके साथ ही उन्हें बाढ़ प्रभावित गांव के ग्रामीणों के संपर्क में रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में खादर क्षेत्र में प्रशासन का अलर्ट जारी है। बाढ़ चौकियों को सतर्क कर रखा है। प्रशासन की ओर से हर स्थिति पर निगाह रखी जा रही है। बाढ़ से जानोमाल का कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
- गोपाल राम बिनवाल, एडीएम लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed