फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ganga reaches warning level again after

Roorkee News: डैम से पानी छोड़ने पर फिर चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा

Wed, 19 Jul 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ganga reaches warning level again after

विज्ञापन
डैम से पानी छोड़ने पर फिर चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा चेतावनी स्तर पर पहुंचने से एक बार फिर ग्रामीणों की बढ़ी धड़कनें



गंगा के जल स्तर में एक दिन पहले करीब एक मीटर की कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे श्रीनगर डैम से 3 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने से गंगा दोबार उफान पर आ गई और चेतावनी स्तर 293 मीटर पर पहुंच गई। इससे ग्रामीणों में फिर से दहशत का माहौल है। बता दें कि विगत सोमवार की शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 292.20 मीटर दर्ज किया गया था। जबकि रात आठ बजे जलस्तर में मामूली कमी के साथ 292 मीटर दर्ज किया गया। जो कि चेतावनी के निशान से एक मीटर कम था। लोगों को लग रहा था कि अब धीरे-धीरे गंगा का जलस्तर और कम होता जाएगा। लेकिन अपर जिला धिकारी बीर सिंह बुदियाल की ओर से मंगलवार को सुबह श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के लिए जारी की गई सूचना से एक बार हड़कंप की स्थिति बन गई। डैम से 3000 क्यसेक पानी छोड़े जाने का असर खानपुर में गंगा के जलस्तर पर पड़ा और गंगा चेतावनी के निशान पर पहुंच गई। पुलिस प्रशासन ने जल स्तर बढ़ने के मद्देनजर लोगों को सचेत किया है। साथ ही सरकारी मशीनरी को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed