फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gang rape victim mother-daughter and accused DNA match

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता मां-बेटी व आरोपियों का मैच हुआ डीएनए

Fri, 09 Sep 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Gang rape victim mother-daughter and accused DNA match
मां और छह साल की मासूम बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के डीएनए मैच हो गए हैं। वारदात में इस्तेमाल कार से बरामद बाल, खून व कपड़ों पर मिले निशान मां-बेटी और चारों आरोपियों के ही हैं। पुलिस ने जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी है।
विज्ञापन

रुड़की में 24 जून की रात एक कार में महिला और उसकी छह साल की मासूम बच्ची के साथ चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इससे पहले भी एक आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपियों को मुजफ्फरनगर व सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। महिला से दुष्कर्म के आरोपी को इमलीखेड़ा से पकड़ा गया था। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई थी। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने कार से बाल, खून से सने कपड़े और अन्य सामान बरामद किया था।
विज्ञापन

कार से मिले सामान और मां-बेटी व चार आरोपियों के ब्लड सैंपल डीएनए जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए थे। मामले में अब लैब से डीएनए जांच भी आ गई है। इसमें पुष्टि हुई है कि कार से बरामद बाल, कपड़ों पर लगा खून और अन्य चीजें मां-बेटी व सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपियों के ही हैं। डीएनए रिपोर्ट मैच होने के बाद अब आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात में पीड़ित मां-बेटी और चारों आरोपियों के डीएनए की जांच रिपोर्ट मैच हो गई है। पुलिस का पूरा प्रयास है कि मामले में मजबूत साक्ष्य कोर्ट में पेश कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed