{"_id":"581240ee4f1c1b057fbc3cf9","slug":"gang-rape-of-a-young-woman-returning-from-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री से लौट रही युवती से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री से लौट रही युवती से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो चुडियाला
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री से छुट्टी के बाद घर लौट रही एक युवती को दो युवकों ने कार में लिफ्ट दी। उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती को बेहोश कर दिया। उसके बाद जंगल में ले जाकर दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती बुधवार शाम को छुट्टी के बाद अपने घर जाने के लिए बस स्टॉप पर वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एक कार उसके आगे आकर रुकी। कार में दो युवक सवार थे। दोनों युवक उसके गांव के थे। युवकों ने युवती से कहा कि वह गांव ही जा रहे हैं। वह कार में बैठ जाए। कार में लिफ्ट देने के बाद वह कार लेकर गांव की ओर चल पड़े। रास्ते में युवती को उन्होंने कोल्ड ड्रिंक दी। जिसे पीने के बाद युवती बेहोश हो गई।
इसके बाद युवती को कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि युवक युवती को गांव के समीप एक जंगल में ले गए। जहां उन्होंने युवती के साथ बलात्कार किया। तड़के युवती को जब होश आया तो उसने खुद को अस्त व्यस्त हालत में जंगल में पाया। युवती जैसे-तैसे गांव पहुंची। उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन युवती को साथ लेकर थाने पहुंचे। युवती ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दोनों आरोपी युवक फरार बताए जा रहे हैं।