{"_id":"61f2b6fe9ba46212276f5965","slug":"future-uses-of-nuclear-fusion-energy-state-the-future-uses-of-nuclear-fusion-energy-roorkee-news-drn402622450","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभिकीय संलयन ऊर्जा के भविष्य में उपयोग बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की स्थित मैथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कालेज में आयोजित व्याख्यान में भाग लेती छात्राएं।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्रांगण में बीएससी एवं होम साइंस की छात्राओं के लिए आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर राजेश श्रीवास्तव की ओर से भौतिक विज्ञान के विषय आईटीईआर द वर्ड्स बिगेस्ट फ्यूजन पावर प्रोजेक्ट पर एक ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं और अध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने प्रोफेसर राजेश श्रीवास्तव के परिचय एवं स्वागत के साथ किया।
विज्ञापन
बुधवार को प्रोफेसर राजेश श्रीवास्तव ने छात्राओं को नाभिकीय संलयन ऊर्जा के भविष्य में उपयोग एवं प्रकारों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को समझाया कि सात देशों के सामूहिक सहयोग से नाभिकीय संलयन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर यानी (आईटीईआर) मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत 21 नवंबर 2006 में हुई थी। इस मेगा प्रोजेक्ट से लगभग 500 मेगावाट की नाभिकीय संलयन ऊर्जा प्राप्त करके इसका उपयोग बिजली बनाने और अन्य उपयोगी कार्यों में भी किया जा सकता है। इस ऊर्जा का हमारे पर्यावरण पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है। ऑनलाइन व्याख्यान का उद्देश्य छात्राओं को अति आवश्यक जानकारी देना था ताकि भविष्य में उन्हें लाभ प्राप्त हो सके। मौके पर छात्राओं ने प्रोफेसर राजेश श्रीवास्तव से कुछ प्रश्न पूछकर जिज्ञासा को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।