फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fruit seller's leg broken, 30 thousand cash snatched

फल विक्रेता का पैर तोड़ा, तीस हजार की छीनी नकदी

Sat, 02 Jul 2022 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fruit seller's leg broken, 30 thousand cash snatched
फल विक्रेता ने पुरानी रंजिश में पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट कर पैर तोड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मारपीट कर पड़ोसी घर में रखी हजारों की नकदी भी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी इसरार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नगर निगम पुल के पास फलों की ठेली लगाता है। पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि शनिवार सुबह वह फलों की ठेली लगाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

इस बीच पड़ोसी जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर परिजनों से भी मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट कर पड़ोसी घर में रखी 30 हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पड़ोसी से जानमाल का खतरा जताया है। मारपीट में उसका एक पैर भी टूट गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed