फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Friendship, love and then cheated with the girl on the website

शादी डॉटकॉम पर युवती से दोस्ती, प्यार फिर ठगी

Thu, 28 Oct 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Friendship, love and then cheated with the girl on the website
रिश्ता जुड़वाने वाली वेबसाइट पर एक एनआरआई से मुलाकात और बाद में शादी करने की मंशा युवती को भारी पड़ गई। एनआरआई ने युवती को प्यार के जाल में फंसाकर हजारों की ठगी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रुड़की निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ महीने पूर्व रिश्ता जुड़वाने वाली एक वेबसाइट पर अमेरिका में रहने वाले एक एनआरआई से उसकी मुलाकात हुई थी। एनआरआई ने खुद को बंगलूरू निवासी बताया था। साथ ही कहा कि वह अमेरिका में एक बड़ी कंपनी में अधिकारी है। दोनों की मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को अपने परिवार की जानकारी और फोटो भेजी। बाद में दोनों के बीच बात शादी तक पहुंच गई। इस बीच दोनों की व्हॉट्सएप, फेसबुक और वीडियो कॉलिंग पर बातचीत होने लगी। दो दिन पूर्व एनआरआई की कॉल आई और उसने इंडिया आने की बात कही। कुछ दिन बाद उसकी दोबारा कॉल आई और बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर है। यहां उसे कस्टम वालों ने पकड़ लिया है। उसके पास अमेरिका की करेंसी, लेकिन कस्टम वाले इंडिया की करेंसी मांग कर रहे हैं। एनआरआई ने खाते में 56 हजार रुपये डालने और मिलने पर वापस करने की बात कही। युवती ने एक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन युवती ने उसके नंबर पर कॉल की तो वह बंद था। फेसबुक अकाउंट भी डी एक्टीवेट था। ठगी का अहसास होने पर युवती युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed