{"_id":"c6983944b7581ea840acf62182b8e4cb","slug":"friend-s-insistence-on-marrying-vein-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली से शादी की जिद पर काटी नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली से शादी की जिद पर काटी नस
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। घर से गायब किशोरियों के मिलने पर परिजनों के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ कि उनके होश फाख्ता हो गए। समलैंगिक निकली नाबालिग किशोरियां एक-दूसरे को ही अपना जीवन साथी बनाने की जिद पर अड़ी हैं। परिजनों के विरोध पर एक किशोरी ने हाथ की नस तक काट डाली। जबकि दूसरी किशोरी ने कांच खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सप्ताह भर पहले दो किशोरियां घर से गायब हो गई थीं। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस और परिजनों की ओर से उनकी तलाश की जा रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह दोनों किशोरियां परिजनों को मिल गईं। लेकिन तब अजीब स्थिति खड़ी हो गई जब दोनों सिविललाइंस कोतवाली में पुलिस के सामने एक-दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगीं। परिजनों ने जब दोनों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने एक-दूसरे के साथ शादी करने की योजना बताई। विरोध बढ़ने पर एक किशोरी ने अपने हाथ की नसें काट ली। इसी बीच दूसरी ने कांच खाकर जान देने का प्रयास किया। इससे कोतवाली में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस दोनों को किशोरियों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले गई। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि मेडिकल के बाद दोनों किशोरियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के अनुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन