फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraudsters posing as credit card employees duped a man of Rs 3.29 lakh

Roorkee News: क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बनकर ठगों ने लगाई 3.29 लाख की चपत

Sat, 28 Feb 2026 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters posing as credit card employees duped a man of Rs 3.29 lakh
डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली मंगलौर के लंढौरा क्षेत्र का है जहां एक युवक को क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर 3.29 लाख रुपये की चपत लगा दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




लंढौरा निवासी तौफीक ने शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि चार फरवरी को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया। विश्वास में लेकर ठग ने पीड़ित के व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी और उसे इंस्टॉल करने के लिए कहा।
विज्ञापन


जैसे ही पीड़ित ने वह फाइल अपने फोन में डाउनलोड की, ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद जालसाजों ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये 3.29 लाख रुपये उड़ा लिए। पैसे कटने का मैसेज आने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित तौफीक ने घटना के तुरंत बाद चार फरवरी को ही केंद्र सरकार के साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात कॉल और ट्रांजेक्शन के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed