{"_id":"686674533584fd5845082f94","slug":"fraud-of-rs-5650-lakh-in-the-name-of-selling-land-case-against-three-roorkee-news-c-5-1-drn1027-729627-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जमीन बेचने के नाम पर 56.50 लाख की धोखाधड़ी, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जमीन बेचने के नाम पर 56.50 लाख की धोखाधड़ी, तीन पर केस
विज्ञापन
शिकारपुर में जमीन बेचने के नाम पर 56 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित और आरोपी दोनों सहारनपुर निवासी है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला लंढौरा के शिकारपुर का है। सहारनपुर के न्यू माधोनगर निवासी अजय कुमार ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि सहारनपुर के ही हिम्मत नगर निवासी पिता और दो बेटों ने लंढौरा के शिकारपुर में उन्हें तीन बीघा भूमि दिखाई थी। इसका सौदा भी तय हो गया था।
इसके बाद जमीन नाम कराने की बात हुई तो उन्होंने आरोपियों को 56 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि उन्होंने रकम लेने के बाद न तो जमीन नाम कराई और न ही रकम लौटाई। पीड़ित ने कई बार उन्हें रकम वापस देने को कहा। आरोप है कि रकम वापस करने का तकादा करने पर जान से मारने व किसी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि शिकायत पर आरोपी पंकज शर्मा, सुरेंद्र कुमार व नीरज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।