फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud of four lakhs by sending duplicate mobile to the company

चार लाख की धोखाधड़ी में तीन पर केस दर्ज

Tue, 02 Aug 2022 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fraud of four lakhs by sending duplicate mobile to the company
ऑनलाइन मोबाइल खरीदकर उसका डुप्लीकेट मोबाइल और डमी कंपनी को भेजकर चार लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रुड़की सिविल लाइंस स्थित आईडेंटिफाई प्लस सर्विसेज कंपनी के एरिया मैनेजर अरुण कुमार गोस्वामी ने लक्सर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी में गांव अकोढा खुर्द निवासी शरणदास डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। आरोप है कि शरण दास गांव के ही अभिषेक एवं राहुल के साथ मिलकर फ्लिपकार्ट एवं अन्य कंपनी से एप्पल आईफोन एवं अन्य सामान खरीदकर अपने पास मंगाते हैं। उक्त प्रोडक्ट के रिटर्न की रिक्वेस्ट कर डुप्लीकेट एवं डमी कंपनी को वापस कर देते हैं। इस तरह तीनों ने कंपनी के साथ चार लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed