फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four women involved in prostitution arrested outside IIT

Roorkee News: आईआईटी के बाहर देह व्यापार में लिप्त चार महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 04:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Four women involved in prostitution arrested outside IIT
I
विज्ञापन

IIपुलिस का वाहन देखते ही फरार हो गई थीं पांच महिलाएं, चारों का किया चालान
I
I
I
Iलंबे समय से आईआईटी रुड़की के बाहर देह व्यापार के लिए महिलाओं के खड़े होने की शिकायत मिल रही थी। अमर उजाला ने स्टिंग ऑपरेशन कर देह व्यापार का खुलासा किया था। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पांच अन्य महिलाएं पुलिस को देखकर फरार हो गईं। पुलिस ने चारों महिलाओं का चालान कर दिया है।
I
I
I
Iचार सितंबर को ‘आईआईटी के गेट के बाहर लग रहे बदनामी के रेट’ हेडिंग से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद से इस क्षेत्र से जिस्मफरोशी से जुड़ीं महिलाएं गायब हो गईं। शनिवार को सुबह से फिर से यहां महिलाएं खड़ी हो गईं। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे आईआईटी परिसर से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी कि वहां फिर से जिस्मफरोशी के कारोबार से जुड़ी महिलाएं सौदेबाजी कर रही हैं। इससे वहां से गुजरने वाली छात्राओं व अन्य महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

I
Iसूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दो महिलाओं को जिस्म की सौदेबाजी करते हुए रंगेहाथ दबोच लिया गया। उन्हें देख पांच महिलाएं मौके से फरार हो गईं। वहीं कुछ आगे चलने पर दो अन्य महिलाओं को भी दबोच लिया गया। चारों महिलाओं को पुलिस कोतवाली ले आई। वहां चारों का चालान करके कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iई-रिक्शा चालकों ने बचाया महिलाओं को
I
Iआईआईटी के बाहर जब पुलिस ने महिलाओं को जिस्मफरोशी करते हुए रंगेहाथ दबोचा था तो कुछ महिलाएं भागने लगीं। ऐसे में वहां मौजूद ई-रिक्शा चालक उन्हें बैठाकर भागते हुए नजर आए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां पर खड़े रहने वाले ई-रिक्शा चालक भी इस कारोबार में लिप्त हैं। लोगों का कहना है कि वहां पर खड़े ई-रिक्शा चालक ही उन महिलाओं को होटल लाने और ले जाने का काम करते हैं। इसी के चलते उन्होंने महिलाओं को पुलिस से बचाया।

I
I
I
I
I
Iआईआईटी के बाहर देह व्यापार करने वाली महिलाओं की शिकायत मिली थी। इस पर तत्काल पुलिस को मौके पर रवाना किया। चार महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया है।
I
I- अभिनव शर्मा, एसएसआई, सिविल लाइंस कोतवालीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article