फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four people assaulted a person who had gone to buy liquor, injured

Roorkee News: शराब खरीदने गए व्यक्ति से चार लोगों ने की मारपीट, घायल

Thu, 30 Jan 2025 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Four people assaulted a person who had gone to buy liquor, injured
मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव स्थित ठेके से शराब लेने को लेकर टांडा महतौली गांव निवासी एक व्यक्ति की ठेके पर स्थित एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। इसके चलते वहां मौजूद चार लोगों ने शराब खरीदने आए व्यक्ति से मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की तहरीर सुल्तानपुर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


टांडा महतौली गांव निवासी बंटी ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उनके घर टांडा महतौली गांव में मेहमान आए हुए थे। इस दौरान बंटी का भाई गुलशन मेहमानों के लिए शराब लेने मोहम्मदपुर कुंहारी गांव स्थित ठेके पर गया। बंटी ने बताया कि इस दौरान शराब लेने को लेकर उसके भाई गुलशन की ठेके पर मौजूद एक व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई। इसके चलते ठेके पर मौजूद व्यक्ति ने गुलशन के साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन

गुलशन द्वारा विरोध करने पर शराब के ठेके पर मौजूद व्यक्ति के साथ तीन लोग और आ गए। उन्होंने गुलशन के साथ मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। होश आने पर गुलशन ने फोन पर मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। मामले की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। गुलशन का भाई बंटी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल ले गया। साथ ही मामले की तहरीर सुल्तानपुर पुलिस को दी है। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed