फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four more absconding accused arrested in Mahmoodpur riots

Roorkee News: महमूदपुर बवाल में फरार चार और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2025 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Four more absconding accused arrested in Mahmoodpur riots
महमूदपुर में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने चार और बवालियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चारों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चारों को जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पिरान कलियर नगर पंचायत वार्ड आठ महमूदपुर में तीन जनवरी को सभासद प्रत्याशी तनवीर और दानिश के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था जिसमें लाठी- डंडे चले थे और जमकर पथराव हुआ था। पथराव में तीन महिलाएं घायल हो गईं थीं। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। साथ ही 21 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य की तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन




इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों के घरों पर नोटिस भी चस्पा कर सरेंडर करने के निर्देश दिए थे लेकिन किसी ने सरेंडर नहीं किया। थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार देर शाम को हज हाउस के पास से सनव्वर, अकबर उर्फ राजा, मोहम्मद शाद उर्फ सादिक और कासिफ निवासी गांव महमूदपुर को गिरफ्तार किया है। साथ ही चारों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed