फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four including husband sued for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर केस दर्ज

Sun, 20 Nov 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Four including husband sued for dowry harassment
पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया था कि उसकी शादी जुलाई 2020 में तौफीक निवासी हेथल थाना पथरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। यही नहीं उसके दो बच्चे भी हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि धोखाधड़ी से उसके ससुराल वालों ने कुंवारा बताकर उसकी शादी कराई थी। उसका पति उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज कर अप्राकृतिक संबंध बनाता था।
विज्ञापन

वहीं एक बार उसका गर्भपात भी करा दिया गया। पति और सुसराल वालों से परेशान होकर पीड़िता अपने मायके आ गई। घर आने के कुछ दिन बाद ससुराल से ससुर और ननदोई उसे लेने आए थे। उस दौरान ससुर और महिला की मां घर से कलियर दरगाह जियारत करने के लिए चले गए। इसी दौरान उसके ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक यौन संबंध और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed