फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four dumpers seized for overloading

Roorkee News: ओवरलोडिंग में चार डंपर सीज

Tue, 21 Apr 2026 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four dumpers seized for overloading
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरे चार डंपरों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज किया है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कई चालकों ने अपने रूट बदलकर वाहनों को जंगलों में ही रोक दिया है।
विज्ञापन




एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार रात थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए खनन सामग्री से लदे चार डंपरों को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन मालिकों और चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed