फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Former mayor Yashpal Rana won the ticket race

टिकट की %चौसर% पर पूर्व मेयर यशपाल ने मारी %बाजी%

Thu, 27 Jan 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Former mayor Yashpal Rana won the ticket race
रुड़की विधानसभा सीट पर टिकट की चौसर पर कांग्रेस में लंबे से समय से चली आ रही खींचतान और गुटबाजी के बीच आखिरकार पूर्व मेयर यशपाल राणा ने बाजी मार ली है। टिकट को लेकर लंबे समय से कांग्रेस में पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व राज्यमंत्री और युवा नेता सचिन गुप्ता के बीच सियासी चौसर पर शह और मात के लिए पासे फेंके जा रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि रुड़की सीट पर राजनीतिक मुकाबला रोमांचक होगा। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा व पूर्व मेयर के बीच हमेशा से रहा छत्तीस का आंकड़ा और कड़ा होगा।
विज्ञापन

रुड़की सीट पर भाजपा ने प्रदीप बत्रा के नाम की पहले ही घोषणा कर दी थी लेकिन सबसे अधिक असमंजस की स्थिति कांग्रेस में बनी हुई थी। कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की रेस में मुख्य रूप से पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा और युवा नेता सचिन गुप्ता शामिल थे। तीनों के नामों से एक के नाम पर मुहर लगाने के लिए लंबे समय से खींचजान और गुटबाजी साफ नजर आ रही थी। तीनों ही दून से लेकर दिल्ली तक डेरा डाले हुए थे। रुड़की की जनता को भी कांग्रेस से टिकट के दावेदार के नाम की घोषण का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार यह इंतजार बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। कांग्रेस ने रुड़की से पूर्व मेयर यशपाल राणा के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व मेयर की मजबूती से पैरवी कर रहे थे। उन्होंने ही मेयर के चुनाव में भी पूर्व मेयर यशपाल राणा के टिकट पर पेंच फंसने पर पहले उनकी पत्नी और उस पर आपत्ति को देखते हुए उनके भाई को मेयर का टिकट दिलवाया था लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हो पाई थी। दूसरी तरफ सचिन गुप्ता और पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा में से किसी एक को टिकट देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पैरवी कर रहे थे। वहीं, रुड़की के चुनावी संग्राम में पूर्व मेयर के नाम की घोषणा होते ही चुनावी मुकाबला कड़ा हो गया है। वजह, पूर्व मेयर यशपाल राणा और विधायक प्रदीप बत्रा के बीच पहले से ही छत्तीस का आंकड़ा है। अब दोनों आमने-सामने हैं तो दोनों के लिए प्रतिष्ठा का भी सवाल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed