फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Formation of Children's Parliament and Youth and Eco Club in Gopalpur School

Roorkee News: गोपालपुर स्कूल में बाल संसद और यूथ एवं ईको क्लब का गठन

Sun, 10 May 2026 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Formation of Children's Parliament and Youth and Eco Club in Gopalpur School
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद, यूथ और ईको क्लब का गठन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने चुनावी प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कैबिनेट चुनी।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से प्रियांशी को प्रधानमंत्री, राधिका को उप-प्रधानमंत्री और दीक्षांत को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए विभिन्न मंत्रियों की नियुक्ति की। कैबिनेट में शिक्षा मंत्री, कानून मंत्री, खेल मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, खोया-पाया मंत्री, पुस्तकालय मंत्री, मध्याह्न भोजन मंत्री, सांस्कृतिक मंत्री, गृह मंत्री, बैंक मैनेजर और वित्त मंत्री के पदों की घोषणा की गई। विद्यालय में पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता के लिए यूथ एवं इको क्लब का भी गठन भी किया गया। इसमें गगन को अध्यक्ष, कुनाल बर्मन को उपाध्यक्ष और वासु को सचिव चुना गया। अन्य सदस्यों का चयन पदाधिकारियों की ओर से सर्वसम्मति से किया गया।
विज्ञापन




यह क्लब स्कूल में पर्यावरण संरक्षण, जीवन कौशल और सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा। इसके अंतर्गत पौधरोपण, वेस्ट से बेस्ट, प्लास्टिक मुक्त अभियान और जल संरक्षण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालय की ओर से सहायक अध्यापक विनोद कुमार को यूथ एवं इको क्लब का नोडल अधिकारी और प्रदीप बर्मन को बाल संसद का नोडल अधिकारी बनाया गया है। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया प्रधानाध्यापक मोहित मेहंदी रत्ता की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed