फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Foreign woman cheated IRB jawan

विदेेशी महिला ने आईआरबी जवान से की ठगी

Fri, 16 Jul 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Foreign woman cheated IRB jawan
एक विदेशी महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान से हजारों रुपये की ठगी कर ली। जवान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

पौड़ी गढ़वाल निवासी प्रमोद कुमार नेगी आईआरबी में तैनात हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी लक्सर में है। प्रमोद कुमार नेगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर उनकी दोस्ती जेनी विल्सन नाम की एक विदेशी महिला से हुई थी। फेसबुक पर अक्सर विदेशी महिला मैसेंजर में बात करती थी। इसी बीच मोबाइल पर भी दोनों की बातचीत होने लगी। 21 जून को विदेशी महिला की उनके पास कॉल आई और उसने बताया कि वह लंदन से मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर पहुंची है। उसके पास से अपने देश की करेंसी है। एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उसे रोक रखा है और भारतीय करेंसी के 88 हजार पांच सौ रुपये मांग रहे हैं। महिला ने कहा कि वह उसके खाते में रकम डाल दें। वह कुछ दिन बाद उन्हें लौटा देगी। इसके बाद उसने मोबाइल पर अपना खाता नंबर भेजा। झांसे में आकर उन्होंने खाते में पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। उन्होंने कुछ दिन बाद अपने पैसे मांगने के लिए कॉल की तो महिला ने रिसीव नहीं की। कई बार उन्होंने मोबाइल पर कॉल, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। अब जवान ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले को जांच के लिए साइबर सेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed