Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Flowers offered at temples will no longer end up in the trash.

Roorkee News: अब कूड़े में नहीं जाएंगे मंदिरों में चढ़ाए गए फूल

Mon, 02 Nov 2026 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Flowers offered at temples will no longer end up in the trash.
गंगनहर के आरती घाट पर बनाए तीन काउंटर, फूलों से तैयार होंगी धूपबत्ती; महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन


तैयार किए जाएंगे उपयोगी सामान, नगर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था

गंगनहर के आरती घाट पर लगाए गए तीन अलग-अलग काउंटर
नगर निगम ने मंदिरों में भगवान को चढ़ाए जाने वाले फूलों और अन्य पूजन सामग्री के निस्तारण के लिए पहल शुरू की है। अब पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूल कूड़े में नहीं फेंके जाएंगे। उनसे उपयोगी सामग्री तैयार की जाएंगी। इसके लिए गंगनहर स्थित आरती घाट पर तीन अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। सोमवार को सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर अनीता अग्रवाल और मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल की मौजूदगी में इन काउंटरों का उद्घाटन किया गया।
व्यवस्था के तहत पहले काउंटर पर भगवान को चढ़ाए गए फूल, दूसरे पर भगवान की पोशाक और तीसरे पर अन्य पूजन सामग्री जमा कराई जा सकेगी। एकत्रित सामग्री का अलग-अलग तरीके से निस्तारण किया जाएगा। शुरुआती चरण में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से फूलों से धूपबत्ती आदि तैयार कराई जाएंगी। इससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। आगे चलकर नगर निगम इस काम के लिए बड़ा प्लांट स्थापित करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम की गाड़ी शहर के प्रमुख मंदिरों से भी फूल एकत्र करेगी। अब तक कई स्थानों पर मंदिरों से निकले फूलों को अन्य कूड़े के साथ भेज दिया जाता था। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती थीं। नई व्यवस्था से पूजन सामग्री का सम्मानजनक निस्तारण होने के साथ उसका उपयोगी उत्पादों में रूपांतरण भी किया जा सकेगा। इसके साथ पर्यावरण संरक्षण और गंगा नदी को भी प्रदूषण मुक्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed