फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Flowers by the gardan

फूलों से महकी बीईजी की बगिया

Fri, 10 Mar 2017 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की।
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की। Updated Fri, 10 Mar 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बीईजी में शुक्रवार को दो दिवसीय पुष्पावलि 2017 के तहत पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया। इस दौरान रंग बिरंगे फूलों से बीईजी का वातावरण महकने लगा। पुष्पावलि में आईआईटी, एनआईएच और सीबीआरआई सहित कई अन्य संस्थानों की ओर से फूलों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग फूलों को देखने पहुंचे। इस दौरान लोगों में सुंदर फूलों के साथ सेल्फी लेने का भारी क्रेज दिखा।


बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर रुड़की में आयोजित दो दिनी पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न संस्थानों के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी पुष्पप्रेमी प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी और पुरस्कार दिए जाएंगे। पुष्प प्रदर्शनी में मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें तरह- तरह के झूले और सामग्री लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। फूलों से गुलजार प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में शहर और आसपास के लोग पहुंचे। इस दौरान मन को मोह लेने वाले सुंदर फूलों के पास खड़े होकर सेल्फी खिंचाने के  लिए लोगों में भारी क्रे ज दिखा। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने बच्चों के साथ मिलकर जमकर फोटों खिंचाए और सेल्फी भी ली। बच्चों ने मेले में झूले आदि का लुत्फ उठाया। प्रदर्शनी में देर शाम तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed