{"_id":"67f5649a4d8178dcaa045d32","slug":"five-thousand-rupees-reward-arrested-from-delhi-airport-roorkee-news-c-5-1-drn1027-660215-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पांच हजार का इनामी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पांच हजार का इनामी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
विज्ञापन
धोखाधड़ी में शामिल पांच हजार के इनामी को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनामी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
रानीपुर निवासी निर्मला चौहान ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोला हुआ है। पेट्रोल पंप स्वामी निर्मला चौहान ने 19 अगस्त 2022 को तहरीर देकर बताया था कि मोहित बिष्ट पक्ष के लोगों ने फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर की मदद से उनके साथ धोखाधड़ी की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहित बिष्ट समेत चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मोहित बिष्ट निवासी रुड़की हाल माला ओखाकांड जिला नैनीताल फरार चल रहा था।
आरोपी पर एसएसपी ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस दिल्ली पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलौर ले आई। कार्यवाहक प्रभारी रफत अली ने बताया कि मोहित बिष्ट को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।