{"_id":"576c24d44f1c1bd632b480a6","slug":"firing-on-bjp-leader-narrow-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंटों का बकाया मांगने गए भाजपा नेता पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि आरोपियों का निशाना चूक गया और गोली बराबर से निकल गई। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
नगला इमरती निवासी एवं भाजयुमो के पूर्व प्रदेश संयोजक मनोज त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो वर्ष पहले अंकित त्यागी और नितिन त्यागी ने उनके ईंट भट्टे से ईंटें ली थी। ईंटों का करीब 58 हजार रुपये का भुगतान शेष रह गया है।
पिछले दो वर्षों से वह ईंटों का बकाया मांग रहे हैं। लेकिन दोनों युवक टालमटोल कर रहे हैं। बुधवार शाम उसने फिर मोबाइल फोन पर रुपयों का तकाजा किया। इस पर अंकित और नितिन ने ओवर ब्रिज के समीप स्थित एक ऑफिस में उन्हे बुलाया। वह अपनी गाड़ी से बताए गए ऑफिस पहुंचा। वहां अंकित और नितिन के अलावा दो अन्य युवक भी बैठे हुए थे। उन लोगों ने बिना कुछ बात किए गालीगलौज करते हुए उस पर फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि गोली बराबर से निकल गई। भाजपा नेता मनोज त्यागी ने बताया कि उन्होंने भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। उसके बाद पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।