फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   firing in congress leader's son's wedding

कांग्रेस नेता के पुत्र की शादी में फायरिंग, एक घायल

Fri, 15 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Fri, 15 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
firing in congress leader's son's wedding
Firing

शहर के एक कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। आनन-फानन में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस को मामले की भनक नहीं लगी और न घायल पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


शहर में एक कांग्रेस नेता के बेटे की दो दिन पहले शादी हुई थी। मंगलवार रात हरिद्वार-रुड़की राजमार्ग स्थित एक फार्महाउस में पार्टी रखी गई थी। इसमें कई खास मेहमानों ने शिरकत की। खुशी में किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। असलहे से निकली गोली कांग्रेस नेता के पड़ोसी युवक को जा लगी। इससे पार्टी में अफरातफरी मच गई। घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण डॉक्टरों ने युवक को रातोंरात हायर सेंटर रेफर कर दिया।  सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया का कहना है कि रात में मंगलौर क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली थी। लेकिन किसी शादी समारोह में गोली चलने की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


खुशी के मौकों पर बह रहा खून
शादी पार्टी के मौके पर खुशी का इजहार करने के लिए चलाई जा रही गोलियां खुशियों में खलल की वजह बन रही हैं। दो साल पहले डीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान में एक शादी समारोह के दौरान गोली चलने से बारात में आई एक बच्ची की मौत हो गई थी। साकेत मोहल्ले में भी गोली चलने से एक मासूम की जान चली गई थी। इसके अलावा चार माह पहले नारसन में मंढे के दौरान फायरिंग से दूल्हे के पिता की मौत हो गई थी। जान की सुरक्षा का हवाला देकर लिए जाने वाले असलहों का इस्तेमाल सिर्फ शादी पार्टियों में फायरिंग या दिखावे के लिए किया जा रहा है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ असलहे निरस्तीकरण की कार्रवाई नहीं कर पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
रुड़की। मंगलौर के टिकौला क्षेत्र में रात के समय गोली चलने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। मगर गांव पहुंचकर पता चला कि बच्चों को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दरअसल झगड़ा होने पर किसी ग्रामीण ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि विवाद में गोली चलने की तैयारी है। इस पर मंगलौर कोतवाली पुलिस गांव की तरफ दौड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed