फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Firecracker factory was running under the guise of poultry farm

पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रहा थी पटाखा फैक्टरी, दो गिरफ्तार

Thu, 12 May 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Firecracker factory was running under the guise of poultry farm
मंगलौर कोतवाली में पकड़े गए पटाखे की फैक्ट्री चलाने वाले आरोप। - फोटो : ROORKEE
पोल्टरी फार्म की आड़ में अवैध पटाखा फैक्टरी चलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही दस अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात को पुलिस ने टांडा भनेड़ा गांव में एक पोल्ट्री फार्म पर छापा मारकर अवैध पटाखा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मौके से करीब 90 पेटी पटाखों की बरामद की थी। पुलिस को देख फैक्टरी में मौजूद लोग मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने रात में उनकी तलाश की। इस दौरान पुलिस ने मोइनुद्दीन निवासी तिलपनी, थाना सिंघउनी अहीर जिला बागपत और रियासत निवासी टांडा भनेड़ा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मोइनुद्दीन ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि पहले वह दिल्ली में काम करता था। उसी के गांव के कुछ लोग पटाखा बनाने का कार्य करते थे। कुछ दिन पहले उनके साथ मिलकर अपने गांव में ही पटाखा बनाने का काम शुरू किया था। लेकिन वहां की पुलिस ने काम बंद करा दिया था। कुछ दिनों बाद वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ कलियर स्थित एक स्थान पर पटाखा बनाने का कार्य करने लगा। करीब 15 से 20 दिन तक एक पोल्ट्री फार्म में ही पार्टनरशिप में पटाखा बनाने का काम किया। वहां पर कुछ दिनों के बाद काम बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उसकी मुलाकात बबलू उर्फ अल्लाहजिलाहा नाम के व्यक्ति से हुई, जो मंगलौर में किराये पर रहता था। उसने टांडा भनेड़ा में एक पोल्ट्री फार्म किराये पर दिलवाया था। पोल्ट्री फार्म के स्वामी रियासत से 25 हजार रुपये प्रति माह पर फार्म दिया था। पिछले महीने पटाखा बनाने का काम शुरू कर दिया था। पटाखा बनाकर सोनू और अमनदीप को सप्लाई करने लगा। उसने फैक्टरी में काम करने वाले कई लोगों के नाम भी पुलिस को बताए।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि नईम व भूरा निवासी तिलपनी थाना सिंघउनी अहीर, जिला बागपत और सोनू जैन निवासी बड़ौत, अमनदीप निवासी सहारनपुर, बबलू उर्फ अल्लाह जिलाहा निवासी मंगलौर, आसिफ, रईसुद्दीन, अब्बास, काला, डॉक्टर ऊर्फ आबिद निवासी तिलपनी थाना सिंघउनी अहीर जिला बागपत, रहमान, कुत्तू निवासी कलियर और जाकिर निवासी रुड़की के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार दोनों लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed