फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire safety training given to school girls

Roorkee News: स्कूल में छात्राओं को दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

Tue, 19 May 2026 04:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Fire safety training given to school girls
फायर स्टेशन रुड़की की टीम ने मंगलवार को मंगलौर तहसील क्षेत्र के टांडा भन्हेड़ा स्थित मदर मारिया पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व फायर स्टेशन प्रभारी वंश नारायण यादव ने किया। अध्यापिकाओं और छात्राओं को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गई। साथ ही एलपीजी सिलिंडर में गैस रिसाव से होने वाली आग की घटनाओं को रोकने के उपाय विस्तार से समझाए गए। इसके अलावा आपातकालीन सेवा नंबर 112 के महत्व और उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भूकंप और अग्निकांड जैसी आपदाओं के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इस पर भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। रुड़की फायर स्टेशन प्रभारी वंश नारायण यादव ने कहा कि छात्राएं समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हें अग्नि सुरक्षा और प्राथमिक उपचार की जानकारी होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने फायर विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed