फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire on the young man, saved his life by running away

युवक पर तमंचे से झोंका फायर, भागकर बचाई जान

Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire on the young man, saved his life by running away
बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। युवक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लाठरदेवा हूण निवासी अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह गांव से मंगलौर बाग में आम लेने आए थे। इस दौरान बाग में कुछ युवक बैठे हुए थे, जिन्होंने बिना किसी बात के गालीगलौज कर दी। साथ ही मारपीट करने की कोशिश की। उस समय वह वापस घर आ गए। आरोप है कि शनिवार देर शाम वह गंगनहर पुल के पास बैठकर नहा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन बदमाश आए और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचे और भागकर जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को आते देख बाइक सवार फरार हो गए। अमित ने बताया कि उन्होंने एक बाइक सवार को पहचान लिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंकित निवासी बसवाखेड़ी और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed