फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire on the nephew of the village head

ग्राम प्रधान के भतीजे पर झोंका फायर

Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Fire on the nephew of the village head
रुड़की। नगला कुबड़ा के ग्राम प्रधान के भतीजे पर बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया और फरार हो गए। प्रधान के भतीजे ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के नगला कुबड़ा गांव निवासी शहबाज ग्राम प्रधान कमरे आलम का भतीजा है। बुधवार को वह बाइक से किसी काम से रुड़की आया था। रुड़की से काम निपटाने के बाद वह वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वह पनियाला रोड पर शिवपुरम कॉलोनी के सामने पहुंचा तो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उस पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया। साथ ही घटना की सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित युवक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की गोली मारकर की थी हत्या
ग्राम प्रधान की पिछले साल बीस दिसंबर को रुड़की में रामनगर कोर्ट के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया था। नौ लोगों को पुलिस जेल भेजी चुकी है। जबकि एक आरोपी दपंती फरार चल रहा है। पुलिस ने दंपती पर पांच हजार का इनाम रखा है। जबकि दंपति के घर की पुलिस ने चार दिन पहले ही कुर्की की थी। युवक पर हुए हमले को पुलिस ग्राम प्रधान हत्याकांड से जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के अंदर का वीडियो हुआ था वायरल
ग्राम प्रधान का भतीजा शहबाज आगजनी की घटना में कुछ माह पूर्व जेल गया था। वह रुड़की जेल में बंद था और इसी जेल में ग्राम प्रधान के हत्या में शामिल आरोपी भी बंद हैं। शहबाज की करीब दो माह पूर्व जेल के अंदर की वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें उसने प्रधान के हत्यारोपियों पर जेल के अंदर मारपीट करने का आरोप लगाया था। साथ ही अपनी जान का खतरा जताया था। इसके बाद मामले में एडीजी जेल की ओर से जांच बैठाई गई थी। जांच के बाद शहबाज और उसके भाई को हरिद्वार जेल में शिफ्ट कर दिया था। बताया जा रहा है कि शहबाज कुछ दिन पहले ही जमानत से बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed