फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire in medicine shop, loss of thousands

दवाई की दुकान में आग, हजारों का नुकसान

Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in medicine shop, loss of thousands
रुड़की पहाड़ी बाजार में एक दुकान में लगी आग के बाद जला पड़ा सामान। - फोटो : ROORKEE
भीड़भाड़ वाले इलाके पहाड़ी बाजार में एक देसी दवाई की दुकान में आग लगने से भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह और भड़क गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रुड़की के पहाड़ी बाजार में नदीम की देसी दवाई की दुकान है। बुधवार सुबह करीब दस बजे संदिग्ध हालात में दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देख दुकानदार ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आग बढ़ती देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नदीम ने बताया कि दुकान में आग से करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। फायर स्टेशन प्रभारी डीएस नेगी ने बताया कि पहाड़ी बाजार के दुकानदारों को अग्निशमन उपकरण रखने और ज्वलनशील सामान दुकान में न रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed