{"_id":"67e053fc952d73d5d501f63c","slug":"fire-broke-out-in-the-store-room-of-ganganahar-police-station-due-to-short-circuit-causing-panic-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-647619-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शॉर्ट सर्किट से गंगनहर कोतवाली के मालखाने में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शॉर्ट सर्किट से गंगनहर कोतवाली के मालखाने में लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
रुड़की। गंगनहर कोतवाली के मालखाने में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। इस बीच कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने लाइट काटकर और पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके चलते मालखाने में रखे अभिलेख जलने से बच गए और बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
गंगनहर कोतवाली परिसर में हवालात, सीसीटीएनएस और कार्यालय के बीच में एक कक्ष मालखाने का बना हुआ है। जिसमें बड़ी संख्या में अभिलेख रखे हैं और लाइसेंसी हथियार समेत अन्य सामान भी रखा है। इसलिए मालखाने को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाती है। मालखाना कक्ष की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। ताकि कोई गड़बड़ी हो तो सीसीटीवी कैमरे से पकड़ में आ सके। बताया जा रहा है कि शनिवार को मालखाने और आसपास कार्यालय में पुलिसकर्मी काम कर रहे थे। अचानक बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। आग लगने से पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप धारण कर लिया और आग आसपास रखे अभिलेखों की तरफ बढ़ने लगी। आग बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने पहले बिजली की लाइन काटी। इसके बाद बाल्टियों से पानी डालकर आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। जिसके चलते अभिलेख सुरक्षित बच गए। वहीं, अगर आग अभिलेखों को पकड़ लेती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। साथ ही तमाम रिकार्ड नष्ट हो सकता था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आग से सभी अभिलेख सुरक्षित हैं। आग से बिजली की लाइन खराब हुई है।