फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire broke out in a company near Ganganauli village

Roorkee News: गंगनौली गांव के पास एक कंपनी में लगी आग

Tue, 14 Apr 2026 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a company near Ganganauli village
रुड़की में एक कंपनी में लगी आग।  - फोटो : roorkee
लक्सर-खानपुर हाईवे के किनारे गंगनौली गांव के पास स्थित एक कंपनी में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग अब मामले में जांच की बात कह रहा है।
विज्ञापन



खानपुर हाईवे किनारे गंगनौली गांव के पास टीआई डायमंड चेन मुरुगप्पा ग्रुप की आटोमोटिव कंपनी प्रबंधन की भारी लापरवाही देखने को मिली है। एक कर्मचारी ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे एचटी फर्नस एरीया में जहां मोटरसाइकिल की चेन की कड़ियां एक हजार डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर पकाई जाती है और तेल में डालकर उन्हें ठंडा किया जाता है। वहां चेन की कड़ियों को एक हजार डिग्री सेल्सियस पर गर्म किया जा रहा था।
विज्ञापन


एक कड़ी गड्ढे में पड़े कागज के पास जा गिरी। कबाड़ के संपर्क में आते ही आग धधक उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कंपनी में किसी भी फायरकर्मी की तैनाती नहीं है। इसके कारण कर्मचारियों ने जान पर खेलकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी कर्मचारी ने लक्सर अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह राणा को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलते ही विभाग की गाड़ी और कर्मचारी कंपनी पहुंच गए। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया। कर्मचारी ने बताया कि कंपनी में जो अग्निरोधी सिलिंडर हैं उनमें भरी गैस एक्सपायर हो चुकी है। उससे आग नहीं बुझ पा रही थी। लक्सर अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह राणा ने बताया कि यदि समय पर न पहुंचते तो बड़ी घटना घट सकती थी। उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडर एक्सपायर हो गए थे या नही इसकी जांच की जाएगी।जांच में लापरवाही पाई गई तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed