फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered against two individuals following a dispute over a farm path

Roorkee News: खेत रास्ते पर हुए विवाद में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 03 Jul 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals following a dispute over a farm path
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुंडलाना गांव में खेत के रास्ते पर चल रही पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में मुंडलाना निवासी मौफिक ने बताया कि उनका बेटा शमीम 28 जून की सुबह करीब 9 बजे अपने खेत में काम कर रहा था। उसी समय गांव के ही रहने वाले सुनील और पंकज पुरानी रंजिश के चलते लाठी और धारदार हथियारों लेकर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने शमीम के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उस पर टूट पड़े। हमले में शमीम के सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर अचेत होकर वहीं गिर गया। पीड़ित पिता ने खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार आरोपी सुनील व पंकज निवासीगण मुंडलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed