{"_id":"67797f6fe3b7ef3ba7074bc4","slug":"fingers-are-swelling-in-winter-people-are-reaching-the-hospital-roorkee-news-c-5-1-drn1068-586281-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सर्दियों में सूज रहीं उंगलियां, अस्पताल में पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सर्दियों में सूज रहीं उंगलियां, अस्पताल में पहुंच रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड बढ़ने से लोगों के हाथ-पांव की उंगलियां सूजने लगी हैं। सिविल अस्पताल में रोजाना कई लोग उंगलियों में सूजन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
पिछले चार-पांच दिन से लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। ठंड के कारण कुछ लोगों के हाथ व पांव की उंगलियों में सूजन आ गई है। उंगलियां लाल हो गई है। साथ ही उनमें अत्याधिक खुजली भी हो रही है। इससे लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। सिविल अस्पताल रुड़की में शनिवार को कई ऐसे लोग पहुंचे। जिनके हाथ और पांव की उंगलियों में सूजन थी। उनकी उंगलियां लाल हो गईं थीं।
सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतिश कुमार ने बताया कि कई लोगों की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है। सर्दियों में ज्यादा देर पानी में रहने, ठंडे फर्श पर नंगे पांव चलने या फिर वाहन चलाते समय दस्ताने-जूते नहीं पहनने पर अक्सर हाथ-पांव की उंगलियां सूज जाती हैं। कई लोगों की उंगलियां लाल हो जाती हैं और उनमें अत्याधिक खुजली होती है। जिसके कारण वह सो तक नहीं पाते हैं। उन्हाेंने बताया कि सिविल अस्पताल में प्रतिदिन पांच से 10 मरीज उंगलियों में सूजन की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि ठंडे पानी में हाथ न डाले, बर्तन या फिर घर का अन्य कार्य करने के दौरान गर्म पानी का इस्तेमाल करें। नंगे पांव कतई न चलें। हाथ-पांव की सिकाई करें। हाथों में दस्ताने और पांव में गर्म जुराबें पहनकर रखें।