फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   File a lawsuit against 80 farmers in putting jam

जाम लगाने में 80 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 03 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

मंगलौर। भाकियू के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने के आरोप में 80 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नगर पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश बिष्ट की ओर से कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि गन्ने का बकाया भुगतान और गन्ना मूल्य घोषित करने के लिए भाकियू ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर करीब 22 घन्टे तक जाम लगाये रखा था। पुलिस प्रशासन की मशक्कत के बाद मगंलवार की दोपहर में जाम को खोला जा सका था। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुुजारा गया था। अब नगर पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश बिष्ट ने भाकियू के नेतृत्व में राजमार्ग पर जाम लगाने वाले करीब 80 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, हालांकि मुकदमें में किसी को नामजद नहीं किया गया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तफ्तीश के दौरान जिनके नाम प्रकाश में आएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। मामले की जांच एसआई नवीन जुराल को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed