फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fighting with Energy Corporation's team

ऊर्जा निगम की टीम के साथ मारपीट

Tue, 09 Mar 2021 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fighting with Energy Corporation's team
बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने हमला कर दिया गया। यही नहीं, बिजली के खंभे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसडीओ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को ऊर्जा निगम की टीम क्षेत्र के हतियाथल गांव में चेकिंग कर रही थी। जैसे ही टीम एक मकान के पास पहुंची तो कुछ लोग अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही पास में ही खड़े विद्युत पोल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उपखंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने दो महिलाओं समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई डीएस रावत ने बताया कि कुसुम देवी, सुमित कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed