फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fighting for parking the bike on the roadside

Roorkee News: सड़क किनारे बाइक खड़ी करने पर मारपीट

Tue, 12 Mar 2024 11:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
Fighting for parking the bike on the roadside
सड़क किनारे बाइक खड़ी करने पर एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इस बीच युवक के परिचित भी मौके पर पहुंच गए। इसके चलते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही मारपीट करने वाले फरार हो गए। युवक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर चुंगी के पास सोमवार दोपहर एक युवक ने दुकान के बाहर सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद वह किसी काम से चला गया था। कुछ देर बाद युवक आया तो दुकानदार ने गाली-गलौज कर दी और बाइक खड़ी करने का विरोध किया। युवक ने विरोध किया तो दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। इस बीच युवक ने भी अपने साथी मौके पर बुला लिए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मारपीट करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed