{"_id":"5d9b82448ebc3e93c202c47c","slug":"female-passenger-s-bag-stolen-in-train-roorkee-news-drn322116924","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चोरों ने महिला यात्री का बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में चोरों ने महिला यात्री का बैग उड़ाया
विज्ञापन
अजमेर एक्सप्रेेेस ट्रेन में चोरों ने रविवार को महिला यात्री का बैग उड़ा दिया। रुडकी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीड़िता ने जीआरपी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। महिला के अनुसार बैग में पांच हजार रुपये नगद, सोने की चेन, अंगूठी, पैन कार्ड, वोटर आईडी समेत कई जरूरी कागजात थे। आरोप है कि घटना के समय रिजर्वेशन बोगी में एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं था। जीआरपी ने तहरीर के आधार पर मुुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दिल्ली रेलवे स्टेशन का होने के कारण दिल्ली जीआरपी को भेजा जाएगा।
राजस्थान के मेमनवाड़ी शेखावटी निवासी नेहा खुर्शीद पत्नी सरफराज रविवार को अजमेर से हरिद्वार आने वाली अजमेर एक्सप्रेस से अपने परिजनों के साथ रुड़की आ रही थी। दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक उन्हें नींद आने लगी। वहां से दो स्टेशन आगे ट्रेन पहुंचने पर देखा तो उनका बैग गायब था। उन्होंने काफी देर तक बोगी में खोजबीन की, लेकिन बैग का पता नहीं चला। पीड़िता के अनुसार जिस बोगी में वह सफर कर रही थीं, उसके अलावा अन्य बोगियों में भी उन्होंने बैग तलाशा, लेकिन बैग नहीं मिला और किसी भी बोगी में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। ट्रेन के रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महिला यात्री ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। जीआरपी ने तहरीर के आधार पर मुुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि महिला का बैग दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास चोरी हुआ था। इसलिए घटना स्थल दिल्ली का है। मामले को दिल्ली जीआरपी को भेजा जाएगा।