{"_id":"614382d88ebc3ebead053dc9","slug":"father-son-killed-by-being-crushed-by-truck-roorkee-news-drn3906087151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्र की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्र की गई जान
विज्ञापन
झबरेड़ा में दुर्घटना में हुई पिता व पुत्र की मौत के बाद रुड़की सिविल अस्पताल के पीएम हाउस के बाहर ?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और बच्चे को लेकर सहारनपुर जा रहे युवक की बाइक सामने कुत्ता आने के कारण अनियंत्रित हो गई। तीनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। इसी बीच अचानक एक ट्रक युवक और बच्चे को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पिता-पुत्र के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के रुहालकी गांव निवासी छोटा (32) अपनी पत्नी ममता और बेटे अनुज उर्फ भोलू (07) के साथ बृहस्पतिवार सुबह बाइक से सहारनपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे लाठरदेवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो अचानक सामने एक कुत्ता आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। छोटा और उनका बेटा अनुज सड़क की तरफ जा गिरे जबकि ममता सड़क किनारे जाकर गिरीं। इस बीच अचानक पीछे से आए ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में छोटा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चा और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया। यहां उपचार के दौरान बच्चे ने भी दम तोड़ दिया जबकि महिला का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण आननफानन रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां पिता-पुत्र के शव को देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें संभाला। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक चालक की गहनता से तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।