फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Father and son held hostage and beaten over dispute over cutting of ram in the field

Roorkee News: खेत की मेढ़ काटने के विवाद में पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 09 May 2025 05:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
Father and son held hostage and beaten over dispute over cutting of ram in the field
खेत की मेढ़ काटने का विरोध करने पर कुछ लोगाें ने दिव्यांग ग्रामीण और उसके बेटे पर सरिये व फावड़े से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली के सुल्तानपुर निवासी सईद अहमद ने तहरीर देकर बताया कि उनकी टिक्कमपुर में कृषि भूमि है। गांव के ही आरोपी इमरान, उस्मान, सुबहान, कुर्बान, इकरार, इकराम और इसरार उसकी भूमि पर नजर रखते हैं। चार मई को रात के समय वह अपने बेटे सलमान के साथ शादी से लौट रहा था।
विज्ञापन




उसने देखा कि आरोपी उसके खेत की मेढ़ को काटकर अपने खेत में मिला रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो वह लोग उसके पीछे दौड़ पड़े। किसी तरह वह जान बचाकर खेत में बने कमरे में पहुंच गए तो पीछे से आरोपी भी वहां आ गए और उन्हें कमरे में बंधक बनाकर हाथ में पकड़े फावड़े, सरिये और डंडों से उनके ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वह और उसका बेटा दोनों घायल हो गए। हमलावरों ने उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। सईद ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed