{"_id":"62ac915483a3fb7251309ed1","slug":"farmers-wandering-without-goods-for-tubewell-connection-roorkee-news-drn4148184164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सामान ट्यूबवेल कनेक्शन को भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सामान ट्यूबवेल कनेक्शन को भटक रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में लगे ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन लेने के लिए तीन महीने से लोग ऊर्जा निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कनेक्शन नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में किसानों की फसल सूख रही है। वहीं ऊर्जा निगम के अधिकारी स्टोर में सामान खत्म होने की बात कह रहे हैं।
भीषण गर्मी में फसलों की सिंचाई की बेहद जरूरी है। डीजल से सिंचाई करके किसानों का काफी पैसा खर्च हो जाता है। किसानों ने ऊर्जा निगम में ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन विभाग में लंबे समय से आवेदन लंबित पड़े हैं। तीन महीने से 90 से ज्यादा शहरी और 120 से ज्यादा ग्रामीण डिवीजन में आवेदन लंबित हैं। किसान लक्ष्मण सिंह, जोत सिंह, मनोज रोड, उसमान अली, ममतेश कुमार का कहना है कि उन्हें कनेक्शन के विभाग में आवेदन किए तीन से चार महीने हो गए हैं। आवेदन के बाद सरकारी फीस भी जमा कर रसीद प्राप्त कर ली थी। इसके बाद इस्टीमेट बनवाने के लिए कई चक्कर काटने पड़े। इस्टीमेट बना तो लगा कि अब कनेक्शन हो जाएगा लेकिन अब अधिकारी स्टोर में सामान खत्म होने की बात कह रहे हैं। इस समय गन्ने की फसलों को सबसे अधिक सिंचाई की जरूरत है। यदि वे इंजन या ट्रैक्टर से सिंचाई करते हैं तो डीजल बड़ी मात्रा में खत्म हो जाता है। यदि कनेक्शन हो जाता है तो उन्हें सिंचाई करने में कोई दिक्कत नहीं होती।
शुरू में स्टोर में सामान था लेकिन कुछ समय से खंभे खत्म हो गए हैं। ये किसी एक डिवीजन की स्थिति नहीं है बल्कि हर जगह यही हाल है। लगातार मुख्यालय में संपर्क कर खंभों की समस्या बताई जा रही है। जैसे ही स्टोर में सामान पहुंचता है तो कनेक्शन शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
-नंदिता अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम