{"_id":"61d5b1c622125d53624b4125","slug":"farmers-took-out-tractor-rally-for-demands-roorkee-news-drn400822936","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मांगों के लिए किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मांगों के लिए किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन
रुड़की में अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांति द्वारा निकाली गई रैली को संबोधित करत?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही ऊर्जा निगम, चकबंदी विभाग, चीनी मिल और सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में 11 सूत्री मांगपत्र तहसीलदार को सौंपकर समस्याओं को हल कराने की मांग की। यह भी स्पष्ट किया कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो रैली को आंदोलन का रूप देकर प्रदर्शन किया जाएगा।
बुधवार को भाकियू (क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान केएल डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। यहां से ट्रैक्टरों पर सवार होकर तहसील की तरफ रवाना हुए। ट्रैक्टर रैली केएल डीएवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर आजाद नगर चौक, बीएसएम तिराहा, मालवीय चौक, गणेशपुर पुल, गोल चौराहा होते हुए एसडीएम चौक पहुंची। यहां किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात था। सीओ विवेक कुमार और दोनों कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान व ऐश्वर्य पाल भी मौजूद थे। यहां किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
किसान नेता विकास सैनी ने कहा कि सरकार से लेकर सरकारी विभाग किसानों का शोषण करते आ रहे हैं। ऊर्जा निगम, चकबंदी विभाग, तहसील आदि जगह किसानों की समस्याएं हल नहीं हो रही हैं। किसानों को छोटी से छोटी समस्या के लिए धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ता है। किसानों का शोषण अब बरदाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इस रैली को आंदोलन का रूप देकर सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार चंद्रशेखर को किसानों ने डीएम के नाम 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा। उन्होंने समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
राष्ट्रीय मंत्री मोहन त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता कुशाल सैनी, प्रदेश महासचिव जावेद, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, प्रदेश सचिव पंकज सैनी व सत्येंद्र सैनी, युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश पुंडीर, जिलाध्यक्ष नीटू चौधरी, जिला प्रभारी निसार अहमद, नगर अध्यक्ष मंगलूर इस्तकार, ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराम, प्रदीप, उदय सिंह, अनिल सिंह, रविंद्र सिंह, करण पाल, नूर हसन, सुमित सैनी, मोंटी सैनी, टिंकू सैनी, अतुल सैनी, तरुण सैनी, आशु सैनी आदि।
ये हैं प्रमुख मांगें
1- किसानों के कर्ज माफ किए जाएं और फसलों के लिए एमएसपी पर गारंटी कानून बने।
2- किसानों को सहकारी समिति से खाद-बीज मिलने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाए।
3- धनौरा में शहीद सुमित सैनी के परिवार को 50 लाख मुआवजा और पेट्रोल पंप दिया जाए।
4- बुग्गावाला ग्रंट शहीद निवासी कुलदीप कुमार के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
5- गन्ना किसानों को समय पर पर्चियां उपलब्ध कराई जाएं, चकबंदी विभाग शोषण बंद करें।
6- निजी क्षेत्रों में भी एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए।
7- कई विभागों में बिना विज्ञप्ति जारी किए की जा रही भर्तियों की जांच की जाए।
8- ऊर्जा निगम द्वारा उपभोक्ताओं के बिलों में गलती किए जाने पर 420 की धारा में कार्रवाई हो।
9- लक्सर, खानपुर विधानसभा क्षेत्र में कृषि भूमि को फसल बीमा योजना के अंतर्गत लाया जाए।
10- चंद्रपुरी बांध टूटने से फसलों के नुकसान पर एक लाख बीघा के हिसाब से किसानों को दिया जाए।
11- उत्तर प्रदेश की तर्ज पर किसानों की दुर्घटना में मौत होने पर परिवार को 5 लाख रुपये दिए जाएं।