फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers shouted for demands

सड़क पर उतरें किसान, मांगों को लेकर भरी हुंकार

Tue, 06 Oct 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers shouted for demands
रुड़की। छह सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (रोड़ गुट) के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। प्रशासनिक भवन से जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना देकर अधिकारियों से मांगें पूरी करने की मांग की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने समस्याएं हल कराने का आश्वासन देकर किसानों का धरना समाप्त कराया। वहीं, किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो तो महापंचायत कर उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में किसान प्रशासनिक भवन पर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। इस दौरान किसान एकता जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। इसकेे बाद किसानों ने तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू किया। किसानों का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन (रोड़ गुट) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी पद्म सिंह रोड़ ने कहा कि आज किसानों की सुनने वाला कोई नहीं बचा है। जब तक किसान एकजुट नहीं होंगे, उनकी बात नहीं सुनी जाएगी। सरकारी अधिकारियों का वेतन हर महीने जारी होता है, लेकिन किसानों को उनकी फसलों का भुगतान तीन-तीन साल तक नहीं मिलता है। ऐसे में किसान अपना घर कैसे चला रहे हैं, वही जानते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। किसानों के धरने की सूचना मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल मौके पर पहुंचीं। इस दौरान किसानों ने अपना मांग पत्र ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की मांगों को पूरा कराया जाएगा। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। टोडा कल्याणपुर के प्रधान शमशाद ने बताया कि धरना प्रदर्शन के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तुरंत सेना की ओर से बंद किए गए रास्ते को खुलवा दिया है। इस दौरान प्रदीप त्यागी, गुलाम साबिर, कैप्टन सनेश्वर, चुहड़ सिंह, मनोज गिरि, धीर गिरि, अमजद, शाहिद, प्रधान अफजाल, प्रधान वाजिद अली, रशीद प्रधान, सनव्वर, इंतजार, साबिर, मंगता सैनी समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
ये हैं किसानों की मांगें
-कृषि सुधार कानूनों को तत्काल वापस लिया जाए।
-सेना के बंद किए रास्ते को तुरंत खुलवाया जाए।
-चकबंदी विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे।
-बिजली विभाग की ओर से किसानों को परेशान न किया जाए।
-किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए।
-बढ़ेडी के पास हाईवे पर अंडरपास का निर्माण किया जाए।
--
किसानों ने गन्ना भुगतान और अन्य कई मुद्दों पर मांग पत्र दिया है। इसे लेकर 14 अक्तूबर को संबंधित अधिकारियों व किसानों के बीच बैठक आयोजित कराई जाएगी। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। किसानों की सभी समस्याओं को हल कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नमामी बंसल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रुड़की
--
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने टोडा कल्याणपुर के रास्ते को खुलवा दिया है। अन्य मांगों को लेकर 14 अक्तूबर को संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। यदि इसके बाद भी किसानों की समस्याओं का हल नहीं निकलता है तो महापंचायत कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
-पद्म सिंह रोड़, प्रदेश अध्यक्ष, भाकियू (रोड़ गुट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed