फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers roared against the consolidation department

चकबंदी विभाग के खिलाफ गरजे किसान

Sat, 11 Jun 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers roared against the consolidation department
रुड़की स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक के दौरान प्रदर्शन करते भाकियू रोड़ गुट के पदाधिकारी ? - फोटो : ROORKEE
भारतीय किसान यूनियन रोड़ की ओर से आयोजित पंचायत में किसान चकबंदी विभाग के खिलाफ जमकर बरसे। किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन चकबंदी विभाग के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम है। लंबित जांच को अधर में लटका रखा है। ऐसा ही चलता रहा तो वे सड़कों पर उतरकर चकबंदी विभाग के अधिकारियों को बंधक बनाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू रोड़ गुट के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासनिक भवन में पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए चकबंदी विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के सभी सबूत उपलब्ध कराए गए। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एक जांच कमेटी भी बनाई लेकिन कई माह गुजर जाने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ी। अब किसानों के सब्र का बांध टूट चुका है और जल्द ही चकबंदी विभाग के अधिकारियों को बंधक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि लंबे समय से बारिश नहीं हो पा रही है। ऐसे में जिले में सूखे जैसे हालत बन गए हैं। ऊपर से ऊर्जा निगम की ओर से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। बिजली कटौती को बंद नहीं किया गया तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। वहीं किसानों के ट्यूबवेल के कनेक्शनों को काटकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष मुबारिक अली ने कहा कि जल्द ही किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराएगा। यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को नहीं माना तो किसान फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा, जिला महामंत्री चिश्ती आलम, तहसील अध्यक्ष जावेद आलम, रामदास, अनीस प्रधान, रविप्रकाश, रजत रोड़, इंद्र रोड़, रिजवान, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed