फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers rained on the government in the panchayat

पंचायत में सरकार पर बरसे किसान

Tue, 24 Aug 2021 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers rained on the government in the panchayat
रणसुरा गांव में आयोजित उत्तराखंड किसान मोर्चा की पंचायत में विचार रखते मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य - फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से रणसुरा गांव में आयोजित पंचायत में किसान सरकार पर जमकर बरसे। पदाधिकारियों ने किसानों को एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि चार मांगें पूरी होने तक केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को रणसुरा में आयोजित किसानों की पंचायत को संबोधित करते हुए उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। बिना किसानों की मर्जी के काले कानून थोपे जा रहे हैं। जब तक सरकार किसानों की चार मांगों पर ध्यान नहीं देती, आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाते हैं और महंगाई भी बढ़ जाती है, लेकिन किसानों के गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया जाता। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के झूठे वादे कर रही है, लेकिन जब फसलों के दाम ही नहीं बढ़ेंगे तो आय दोगुनी कैसे होगी। इस दौरान इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया किसानों के करोड़ों रुपये दिलाने, तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिए जाने, गन्ने का रेट बढ़ाने और पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की मांग की गई। मौके पर दीपक पुंडीर, चौधरी सुरेंद्र नंबरदार, आकिल हसल, मोहम्मद आजम, ईलम सिंह, मोहम्मद रफी, विनोद रोड, मुकर्रम अली, ताहिर हसन, मोहम्मद अशजद, डॉ. सुलेमान, मोहम्मद अनीस, मंसूर अली, मोहम्मद रहमान, मोहममद जाबिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed