फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers in 11 villages are facing problems due to lack of urea fertilizer

Roorkee News: यूरिया खाद नहीं होने से 11 गांवों के किसान हो रहे परेशान

Tue, 16 Dec 2025 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers in 11 villages are facing problems due to lack of urea fertilizer
क्षेत्र की बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति हबीबपुर निवादा कार्यालय छांगामजरी में यूरिया खाद नहीं होने से 11 गांवों के किसानों को परेशानी हो रही है। खाद के लिए किसान समिति के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन




भगवानपुर क्षेत्र की बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति हबीबपुर निवादा कार्यालय छांगामजरी में क्षेत्र के ग्राम हाल्लुमजरा, हबीबपुर निवादा, छांगामजरी, इब्राहिमपुर मसाई, अकबरपुर कालसो, नागल पलूनी, हकीमपुर, दरियापुर धीरमजरा सहित 11 गांव सहकारी समिति से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


11 गांव के किसानों को बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति छांगामजरी के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं कुछ किसान फसलों में खाद डालने के लिए बाजार की दुकानों से महंगे दामों में यूरिया खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं। क्षेत्र के किसान राकेश कुमार, बिजेंद्र सिंह, रामकुमार, साजिद अली, शौकत अली आदि का कहना है कि सहकारी समिति पर यूरिया खाद नहीं मिलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं, सहकारी समिति जिला हरिद्वार एआर मोनिका का कहना है कि बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति हबीबपुर निवादा कार्यालय छांगामजरी में यूरिया खाद समाप्त होने की जानकारी नहीं है और समिति के सचिव से जानकारी लेने के बाद जल्द ही खाद का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed