{"_id":"6526f1a3a5732af7890e1175","slug":"farmers-gave-seven-days-ultimatum-to-energy-corporation-roorkee-news-c-5-1-drn1031-264433-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: किसानों ने ऊर्जा निगम को दिया सात दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: किसानों ने ऊर्जा निगम को दिया सात दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की बिजली संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। सात दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर एससी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। वहीं किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर तहसीलदार को भी ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को भाकियू रोड़ गुट की एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड़ के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में बरसात के दौरान कई खंभे टूट गए थे तो कुछ बह गए थे लेकिन इन्हें अब तक नहीं लगाया गया। कई जगह ट्रांसफार्मर चोरी हो गया या खराब हो गया, उसे भी बदला नहीं जा रहा है।
इस समय गन्ने की फसल को सिंचाई की जरूरत हो रही है। वहीं कई किसानाें ने उनके क्षेत्र में दोबारा मुआवजे के लिए सर्वे नहीं होने की शिकायत की। चौधरी पदम सिंह रोड़ ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारी हठधर्मिता पर उतर आए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तो समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दे देते हैं लेकिन बाद में कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं को सात दिन में हल करने का अल्टीमेटम दिया। कहा कि यदि इस सात दिन में समस्याओं का हल नहीं किया गया तो आठवें दिन एससी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने तहसीलदार को भी ज्ञापन देकर मुआवजे के लिए जल्द से जल्द दोबारा सर्वे शुरू करने की मांग की। इस मौके पर सचिन कुमार, विजेंद्र, नाजिम, पप्पू, सतीश, इरशाद, इकबाल, पवन, हमीद, देशराज, मनोज, प्रताप सैनी, रामदास आदि मौजूद रहे।