{"_id":"62488835ed18c062886227a5","slug":"farmers-furious-due-to-power-cut-demonstration-roorkee-news-drn40802417","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से भड़के किसान, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से भड़के किसान, प्रदर्शन
विज्ञापन
मंगलौर बिजली घर में विद्युत कटौती बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय किसान यूनिय?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित विद्युत कटौती से नाराज भाकियू ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। साथ ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों से सुचारु रूप से बिजली देने की बात कही। वहीं, भारतीय किसान यूनियन सेना के पदाधिकारियों ने बिजली घर पर प्रदर्शन कर विद्युत कटौती बंद करने की मांग की।
शनिवार को गुड़मंडी परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बैठक हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि पांच अप्रैल तक विद्युत कटौती बंद नहीं की गई तो छह अप्रैल से रुड़की स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, विजय कुमार शास्त्री, कुलदीप सैनी, चौधरी रवि कुमार, नसीम अहमद, चौधरी सुक्ररम पाल सिंह, विवेक चौधरी, फुरकान अहमद, इकबाल अहमद, विक्की राठी आदि मौजूद रहे।
उधर, भारतीय किसान यूनियन सेना के पदाधिकारियों ने शनिवार को मंगलौर बिजली घर पर प्रदर्शन करते हुए शीघ्र विद्युत कटौती बंद करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही विद्युत कटौती बंद न हुई तो अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जाएगा। रमजान के मद्देनजर अधिकारियों को बिजली कटौती बंद कर देनी चाहिए ताकि रोजेदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान नगर अध्यक्ष गुल मुहम्मद अंसारी, नगर अध्यक्ष रुड़की डॉ. हैदर खान, अब्दुल कादिर अंसारी, परवेज अंसारी, केदारनाथ वर्मा, वसीम मलिक, नईम अब्बास, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे।