फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers cornered the government on the issue of corruption and pending payments

Roorkee News: किसानों ने भ्रष्टाचार और बकाया भुगतान के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Wed, 03 Jun 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 03 Jun 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers cornered the government on the issue of corruption and pending payments
भाकियू (टोडा) के कार्यकर्ता स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन
विज्ञापन

चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, बकाया भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (टोडा) गुट की ओर से नगर निगम सभागार में कार्यकर्ता स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। नगर निगम सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकियू (टोडा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने कहा कि संगठन पूरी तरह किसानों के हितों के लिए समर्पित है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसान हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाकियू (एकता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए किसानों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा किसंयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सभी किसान संगठनों को मिलकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी होगी। प्रदेश अध्यक्ष नाजिम अली ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार किसानों का बकाया भुगतान दिलाने में विफल रही है। उन्होंने चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि विभाग के अधिकारियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है और भ्रष्टाचार का खामियाजा गरीब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक इकबाल प्रधान, शाह आलम, सचिन शर्मा, मुबारिक अली, राजवीर, सैय्यद अली, जावेद आलम, शेर अली, मनोज पाल और परवेज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed