फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers can get more production by adopting modern farming

Roorkee News: किसान आधुनिक खेती अपनाकर पाएं ज्यादा उत्पादन

Fri, 16 Jun 2023 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers can get more production by adopting modern farming

विज्ञापन



इकबालपुर गन्ना विकास परिषद, गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर की संयुक्त टीम ने दिया प्रशिक्षण

इकबालपुर गन्ना विकास परिषद व गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम दरियापुर में कृषक गोष्ठी आयोजित कर किसानों को फसल में लगने वाले रोगों को पहचानने व उनके बचाव की जानकारी दी। साथ ही किसानों को परंपरागत खेती से हटकर आधुनिक खेती करने पर जोर दिया।



बृहस्पतिवार को इकबालपुर गन्ना विकास परिषद, गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम दरियापुर में एक ग्राम स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें गन्ना अनुसंधान केंद्र काशीपुर के वैज्ञानिक डॉ. सिद्धार्थ कश्यप ने गन्ने की नवीनतम प्रजातियां, गन्ना उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों, गन्ना प्रजाति को-0238 के स्थान पर अन्य स्वीकृत प्रजातियां लगाने, गन्ना उत्पादन की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के प्रभारी अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने गन्ने के विभिन्न रोग कीटों, उनकी पहचान, लगने का समय, नियंत्रण के उपाय एवं गन्ने की आधुनिक खेती की जानकारी दी। गन्ना विकास निरीक्षक/खांडसारी निरीक्षक मोहम्मद अनीस ने खांडसारी नीति 2023 की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। उद्यान विभाग के सहायक विकास अधिकारी भगवानपुर के महिपाल सिंह ने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं व कृषकों को दिए जाने वाले लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गन्ना विकास निरीक्षक इकबालपुर राजीव कुमार ने गन्ने की पेडी की उचित देखभाल एवं प्रबंधन की जानकारी दी। इफको के ओमवीर सिंह सैनी ने इफको के विभिन्न उत्पाद जैसे नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जैविक उत्पाद सागरिका, ह्यूमिक एसिड, एनपीके कंसोटिया व विभिन्न जैविक, अजैविक कीटनाशकों की जानकारी दी। गोष्ठी का संचालन राजेश कुमार प्रशिक्षक गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र ने किया। कृषक गोष्ठी में कृषक नफीस, इस्लाम, मकसूद, दिलशाद, नरेंद्र अल्ताफ आदि कृषकों के साथ-साथ गन्ना विभाग के राजीव कुमार राजेश कुमार मोहम्मद अनीस, मनोज कुमार व चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed