फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers announced the fight across

Roorkee News: किसानों ने किया आरपार की लड़ाई का एलान

Wed, 02 Aug 2023 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers announced the fight across
तहसील परिसर में 13 दिन से चल रहे भाकियू टिकैत के धरने पर पदाधिकारियों ने एलान किया कि किसानों की मांग पूरी नहीं होने पर अब प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन भी दिया।
विज्ञापन


बुधवार को धरना स्थल पर भाकियू के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों के धरने को समर्थन दिया। कहा कि किसान को हर बार अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करना पड़ता है। इसके बावजूद किसान की नहीं सुनी जाती। अब समय आ गया है जब सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की बिजली मुफ्त, बाढ़ पीड़ितों को नुकसान का मुआवजा सहित अन्य मांगें सरकार को पूरी करनी होगी।
विज्ञापन




सरकार इन मांगों पर कार्रवाई नहीं करती तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि सरकार किसानों की लगातार उपेक्षा कर रही है। सरकार को चाहिए कि वह पूरे जिले को आपदाग्रस्त घोषित करते हुए किसानों के सभी तरह के फसली ऋण को माफ करें। इस मौके पर गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, किसान आयोग के पूर्व सदस्य मामचंद त्यागी, विक्की, मनोज राठी, योगेश, राजेंद्र वर्मा, सुक्रमपाल, सईद अहमद, कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed